आज़मगढ़: आजमगढ़ में 2016 में पेशी के दौरान फरार 50 हजार के इनामी अपराधी को UP STF ने चिरैयाकोट से फॉरच्यूनर गाड़ी के साथ पकड़ा
आजमगढ़ के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव का निवासी अश्वनी सिंह उर्फ राहुल उर्फ पिंटू वर्ष 2016 में जेल से आजमगढ़ कोर्ट में किसी मामले में पेशी के लिए लाया गया था। जहां से वह फरार होने में कामयाब रहा था। मामले में आजमगढ़ शहर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 341/2016 धारा 223, 224 IPC दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। STF ने आरोपी को पकड़ा।