आज़मगढ़: मुखराम सिंह इंटर कालेज बेलइसा में परीक्षा केंद्र पर महिला अभ्यर्थी की हालत बिगड़ी, एंबुलेंस कर्मी ने किया उपचार
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान रानी की सराय थाना अंतर्गत बेलइसा स्थित परीक्षा केंद्र पर 1 महिला अभ्यर्थी की रविवार को अचानक तबीयत खराब होने पर पुलिस द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार कराया गया। महिला अभ्यर्थी की तबीयत खराब होने की सूचना पर केंद्र पर तैनात SI वीरेंद्र यादव ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मी के उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार हुआ।