आज़मगढ़: हीरापट्टी में बहुभोज में फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, असलहा व कारतूस किया बरामद
शहर कोतवाली के हीरापट्टी में बहुभोज में फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक असलहा व 9 कारतूस बरामद किया गया। वादी मुकदमा छेदी यादव पुत्र स्वर्गीय झगरू यादव निवासी हीरापट्टी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि 14 फरवरी को उसके लड़के शिवशंकर यादव के बहुभोज में संजय सिंह और सुरेश सिंह में विवाद हो गया था। संजय सिंह घर से रायफल लेकर आए और फायरिंग कर दिए।