आज़मगढ़: जानकी मंदिर ट्रस्ट कार्यालय मुबारकपुर में स्वर्णकार समाज ने की बैठक, समाज की आर्थिक, राजनीतिक मजबूती को लेकर हुई चर्चा
स्वर्णकार समाज मुबारकपुर द्वारा रविवार को राम जानकी मंदिर ट्रस्ट कार्यालय मुबारकपुर में स्वर्णकर समाज की आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक मजबूती, युवा नगर कार्यकारिणी को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता मुबारकपुर रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने स्वर्णकारो को संबोधित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विजय वर्मा, रवि वर्मा, संगम वर्मा, सुधाकर वर्मा ने किया।