आज़मगढ़: साकेत पब्लिक स्कूल गढ़वल में असली परीक्षार्थी के स्थान पर बिहार प्रदेश निवासी दूसरा युवक परीक्षा देते हुए पकड़ाया
थाना मुबारकपुर क्षेत्र में पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा में असली परीक्षार्थी के स्थान पर बिहार निवासी दूसरा युवक परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। साकेत पब्लिक स्कूल गढ़वल थाना मुबारकपुर के प्रधानाचार्य संत कुमार द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि परीक्षा में अभ्यर्थी प्रिन्स कुमार पुत्र अशोक बड़हलगंज जहानागंज के स्थान पर रत्नेश कुमार मौजूद था।