बकावंड: बस्तर ब्लॉक के मधोता 2 में ग्राम सभा का आयोजन, ग्राम विकास को लेकर हुई विशेष चर्चा, सरपंच सहित ग्रामीण रहे मौजूद
बस्तर, 21 अगस्त 2026 - बस्तर विकासखंड के ग्राम पंचायत मधोता-2 में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा में ग्राम के समग्र विकास को लेकर विशेष चर्चा की गई और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। ग्राम सभा की अध्यक्षता सरपंच ईश्वर मंडावी ने की। इस दौरान सचिव ललित बघेल ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। सभा में स्वच्छता, पेयजल, सड़क,