बकावंड: बस्तर जिले में आयुष्मान और वय वंदन कार्ड के लिए जिला प्रशासन ने फुका महाअभियान का शंखनाद, 19 फरवरी को जिले में शिविर
बस्तर जिले के नागरिकों को सुलभ और उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठाया है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के छूटे हुए हितग्राहियों को स्वास्थ्य योजनाओं के दायरे में लाने के लिए एक विशाल महाअभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। इस अभियान का मुख्य केंद्र बि