मेरठ: सरूरपुर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Oct 25, 2024 सरूरपुर थाना क्षेत्र में बुढ़ाना के हिस्ट्रीशीटर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। शनिवार को करीब 4 बजे डाहर गांव में नहर पटरी पर बुढ़ाना निवासी हिस्ट्रीशीटर मुरसलीन का शव बरामद हुआ था। मुरसलीन की हत्या सिर में गोली मारकर की गई थी।