मेरठ: बहसूमा क्षेत्र में सूदखोर से परेशान युवक ने किया सुसाइड, बच्चे के इलाज हेतु लिए थे ₹35000
Meerut, Meerut | Oct 25, 2024 बहसूमा थाना क्षेत्र में एक युवक ने सूदखोर से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। मृतक युवक के परिवार वालों के अनुसार मृतक ने सूदखोर से अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने के लिए 35 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। जिनके सूदखोर ने दो लाख रुपये बना चुका था। और अब सूदखोर मृतक का मकान भी कब्जा करना चाहा रहा है। पीड़ित परिवार ने SSP से न्याय की गुहार लगाई है।