मेरठ: सिटी स्टेशन पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, साजिश या चूक, अधिकारी जांच में जुटे, स्टेशन पर मचा हड़कंप
Meerut, Meerut | Oct 25, 2024 शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मेरठ में सिटी स्टेशन के पास मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, इससे बड़ा हादसा टल गया और कई ट्रेन भी इससे प्रभावित हो गई। पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बो को वापिस ट्रैक पर लाने के लिए दिल्ली से रेल मोबाइल ब्रेक डाउन वैन बुलाई गई, जिसमें इमरजेंसी एक्सपर्ट की टीम ने घंटों की मशक्कत की।चूक या साजिश की अभी अधिकारी जांच कर रहे है।