मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल, शिकायत के बाद छात्रा को उठाने की मिली धमकी
Meerut, Meerut | Oct 25, 2024 लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक छात्रा ने मनचलों के डर से स्कूल छोड़ दिया और वह घर में कैद हो गई। छात्रा के परिवार वालों ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो पुलिस ने आरोपी मनचलों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया,लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि,इसी के चलते आरोपियों के हौसले बुलंद है,और वह अभी भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हैं।