बरौनी में समर कैंप का भव्य आगाज: पहले ही दिन उमड़ा बच्चों का उत्साह, 1200 छात्र-छात्राएं हुए शामिल
बीहट(मुकेश कुमार)
बरौनी प्रखंड शिक्ष शिक्षक के
स्तर को सुधारने और बच्चों को खेल-खेल में सिखाने के उद्देश्य से 'समर कैंप' का भव्य व धूमधाम से उद्घाटन किया गया। प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, रिसोर्स पर्सन और वॉलिंटियर शिक्षकों की लगन और कड़ी मेहनत पहले ही दिन रंग लाती दिखी। प्रखंड के लगभग सभी चिन्हित स्कूलों में सुबह 7:00 से 8:00 बजे के बीच समर कैंप की शुरुआत कर दी गई।
प्रमुख जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने किया उद्घाटन
कन्या माध्यमिक विद्यालय, महाना में मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख कैंप का विधिवत उद्घाटन किया गया। ई... अलावा प्रखंडविभिन्न स्कूलों जैसे -अमरपुर देवना (उत्क्रमित मध्य विद्यालय)
मैदा, बभनगामा, निंगा, सहरी
पिपरा, देवास, हाजीपुर, उसरारी, सबौराविष्णुपुर, चांद हवासपुर, महाना, कसहा
बीहट, खेमकरणपुर, मसलंदपुर, बथौली, चकिया, पूर्णमास और चकबल्ली
इन सभी विद्यालयों में स्थानीय प्रधान, जनप्रतिनिधियों और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कैंप की शुरुआत की गई।
पठन-सामग्री का हुआ वितरणइस अवसर पर प्रखंड प्रमुख और रिसोर्स पर्सन ज्योति कुमारी (शिक्षिका) के द्वारा बच्चों के बीच कलम, कॉपी और 'बाल पोथी' (विशेष पाठ्य सामग्री) का वितरण किया गया। पठन-सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे30 दिनों तक कमजोर बच्चों को तराशेंगे स्वयंसेवकइस समर कैंप की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें कक्षा 5 और 6 के उन बच्चों को चयनित किया गया है, जो पढ़ाई में थोड़े कमजोर हैं। इन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चयनित स्वयंसेवक (वॉलिंटियर) और शिक्षक अगले 30 दिनों तक रोज सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक विशेष कक्षाएं लेंगे। इस निःस्वार्थ सेवा के बदले इन वॉलिंटियर्स को विभाग की ओर से एक अनुभव प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।अभिभावक संगोष्ठी का आयोजनकैंप को सफल बनाने के लिए स्कूलों में अभिभावक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसके माध्यम से माता-पिता को समर कैंप के महत्व और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसकरने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मुहिम से बरौनी प्रखंड के लगभग 1200 बच्चों को जोड़ा गया है।