चास: राम मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर छापामारी अभियान, दो ट्रैक्टर पकड़े गए
Chas, Bokaro | Apr 10, 2026 उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार बोकारो जिला अन्तर्गत राम मंदिर के समीप मुख्य पथ पर छापामारी अभियान चलाया गया,जिसमें अवैध रूप से बालू खनिज प्रेषण करते हुए 02 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया,जिसे विधिवत जप्त कर बी.एस.सिटी थाना को सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस थे