ARM की नजर पड़ी… बोकारो स्टेशन से कई कार्टून गैर-अधिकृत पानी की बोतलें जब्त
#bokaro #BokaroNews #RailwayNews #IndianRailways #JharkhandNews
Bokaro: यात्रियों की सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को लेकर रेलवे ने अवैध रूप से बेची जा रही पानी की बोतलों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। बोकारो रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान करीब 70 कार्टून गैर-अधिकृत पानी की बोतलें बरामद की गईं। 🔍 खास बात यह रही कि इन बोतलों को बोकारो रेलवे स्टेशन के ARM विनीत कुमार ने खुद निरीक्षण के दौरान पकड़ा। ये बोतलें प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 रखी मिलीं। इन पर रेलवे के लिए अनिवार्य “For Rail Use” मार्किंग नहीं थी और ये रेलवे द्वारा स्वीकृत ब्रांड की भी नहीं थीं।