Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image

FIR के 24 घंटे के अंदर पुलिस एक्शन, गोमिया में दुष्कर्म और पॉक्सो केस के आरोपी गिरफ्तार #bokaro #Gomia #BokaroPolice #JharkhandNews #CrimeNews #POCSOCase #PoliceAction #BokaroCrime #CurrentBokaro #JharkhandCrime Bokaro: गोमिया थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है। गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग पुराना माइंस निवासी शोभा देवी ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर गोमिया थाना कांड संख्या 97/2026, दिनांक 26 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया गया। ##छापेमारी कर आरोपी विकास यादव गिरफ्तार मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी विकास कुमार यादव (36 वर्ष), पिता स्वर्गीय विश्वनाथ गोप, निवासी गंझूडीह, थाना गोमिया, जिला बोकारो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में गोमिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक दीपनारायण शुक्ला (अनुसंधानकर्ता), पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार तथा सहायक अवर निरीक्षक अखिलेख कुमार सहित गोमिया थाना सशस्त्र बल की टीम शामिल रही। ##दूसरे पॉक्सो मामले में भी 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार गोमिया थाना पुलिस ने एक अन्य नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना से प्राप्त जीरो प्राथमिकी के आधार पर गोमिया थाना कांड संख्या 99/2026 दिनांक 27 जुलाई 2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत गांधीग्राम, स्वांग निवासी उमेश कुमार पासी (25 वर्ष), पिता स्वर्गीय घोषाल पासी को आरोपी बनाया गया था। ##पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को भेजा जेल मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में गोमिया थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार महतो, अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक बिरसा बाड़ा, आरक्षी 1587 सुनील यादव एवं गोमिया थाना सशस्त्र बल की टीम शामिल रही। ##गोमिया पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में संदेश लगातार दो पॉक्सो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी गोमिया पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Chas, Bokaro | Jul 27, 2026

MORE NEWS

ARM की नजर पड़ी… बोकारो स्टेशन से कई कार्टून गैर-अधिकृत पानी की बोतलें जब्त

 #bokaro #BokaroNews #RailwayNews #IndianRailways #JharkhandNews  

Bokaro:  यात्रियों की सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को लेकर रेलवे ने अवैध रूप से बेची जा रही पानी की बोतलों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। बोकारो रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान करीब 70 कार्टून गैर-अधिकृत पानी की बोतलें बरामद की गईं। 🔍 खास बात यह रही कि इन बोतलों को बोकारो रेलवे स्टेशन के ARM विनीत कुमार ने खुद निरीक्षण के दौरान पकड़ा। ये बोतलें प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 रखी मिलीं। इन पर रेलवे के लिए अनिवार्य “For Rail Use” मार्किंग नहीं थी और ये रेलवे द्वारा स्वीकृत ब्रांड की भी नहीं थीं।

ARM की नजर पड़ी… बोकारो स्टेशन से कई कार्टून गैर-अधिकृत पानी की बोतलें जब्त #bokaro #BokaroNews #RailwayNews #IndianRailways #JharkhandNews Bokaro: यात्रियों की सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को लेकर रेलवे ने अवैध रूप से बेची जा रही पानी की बोतलों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। बोकारो रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान करीब 70 कार्टून गैर-अधिकृत पानी की बोतलें बरामद की गईं। 🔍 खास बात यह रही कि इन बोतलों को बोकारो रेलवे स्टेशन के ARM विनीत कुमार ने खुद निरीक्षण के दौरान पकड़ा। ये बोतलें प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 रखी मिलीं। इन पर रेलवे के लिए अनिवार्य “For Rail Use” मार्किंग नहीं थी और ये रेलवे द्वारा स्वीकृत ब्रांड की भी नहीं थीं।

Chas, Bokaro | Jul 27, 2026

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क पर मुखिया स्वरूप दास की त्वरित पहल, स्टोन डस्ट डलवाकर आवागमन कराया सुगम

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क पर मुखिया स्वरूप दास की त्वरित पहल, स्टोन डस्ट डलवाकर आवागमन कराया सुगम

Chas, Bokaro | Jul 26, 2026

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क पर मुखिया स्वरूप दास की त्वरित पहल, स्टोन डस्ट डलवाकर आवागमन कराया सुगम

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क पर मुखिया स्वरूप दास की त्वरित पहल, स्टोन डस्ट डलवाकर आवागमन कराया सुगम

Chas, Bokaro | Jul 26, 2026