पूरनपुर: खमरिया पट्टी गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी के रहने वाले हरनारायण उम्र 45 वर्ष और निरंजन पुत्र ओमप्रकाश उम्र 20 वर्ष के साथ मंगलवार पूरनपुर बाइक से सिलेंडर लेने के लिए आ रहे थे। तभी गांव के पास में ही तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हरनारायण और निरंजन दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।