पूरनपुर: नारायणपुर गांव के पास रील बनाने के चक्कर में तीन युवक हवालात पहुंचे, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर के पास में रोड पर रहने वाले रमेश का बेटा विशाल और राकेश का बेटा अनमोल सड़क किनारे खेल रहे थे। इस दौरान ई रिक्शा पर सवार होकर कई युवक खेल रहे बच्चों के पास पहुंच गए। उन्होंने विशाल पुत्र राकेश को पड़कर ई रिक्शा में जबरन बिठा लिया और उसका मुंह बंद कर दिया। पास में खेल रहे अनमोल ने शोर शराबा करने लगा।