शिवहर: लोकसभा चुनाव को लेकर शिवहर ज़िले में धारा 107 के तहत 2326 लोगों पर की गयी कार्रवाई, एसपी ने दी जानकारी
लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर जिला के सभी थाना के द्वारा धारा-107 के तहत कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने बताया है कि पूरे जिला में अबतक धारा-107 के 2326 लोगो पर कार्रवाई किया गया है वही 1106 लोगो पर बॉन्ड डाउन की कार्रवाई किया गया हैं. एसपी ने बताया कि जिला में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धारा-107 के तहत कार्रवाई की जा रही है।