कैरो: कैरो में बीडीओ छन्दा भट्टाचार्य ने की डिजिटल स्व-गणना, नागरिकों से जनगणना 2027 में भाग लेने की अपील की
कैरो प्रखंड में भारत की जनगणना 2027 के तहत शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बीडीओ छन्दा भट्टाचार्य ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से भी स्व-गणना में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि भारत में पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है।