कुडू: प्रखंड में रामनवमी को लेकर अंचल अधिकारी और बीडीओ ने पुलिस प्रशासन के साथ फ्लैग मार्च किया
रामनवमी पर्व को लेकर कुडू प्रखंड में प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में है। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार की शाम करीब 7 बजे कुडू में एक भव्य फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अंचलाधिकारी मधुश्री मिश्रा और कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से कि।