कुडू: बंदुआ गांव में झखरा स्थल पर धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, नृत्य-संगीत और भक्ति भाव से गूंजा
लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड अंतर्गत बड़की चांपि पंचायत के बंदुआ गांव में बुधवार को प्राकृतिक पर्व सरहुल भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन बुधवार दोपहर 1:30 बजे शुरू होकर शाम 6:00 बजे संपन्न हुआ। इस दौरान गांव के पाहन विश्राम भगत एवं पुजार रमेश भगत ने विधिवत रूप से झखरा स्थल पर पूजा-अर्चना कर संपन्न किया।