कुडू: कुडू में सरहुल महापर्व की शोभायात्रा, नशामुक्ति और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए आदिवासी समाज का प्रयास
लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड में मंगलवार शाम लगभग 3:00 बजे प्राकृतिक महापर्व सरहुल के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन केंद्रीय महापर्व सरहुल संचालन प्रखंड समिति कुडू के अध्यक्ष अवधेश उरांव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस शोभायात्रा में आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों के समाजसेवी, बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।