कुडू: कुडू सुन्दुरु सड़क पर दो बाइक की टक्कर से तीन लोग घायल
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। कुडू सुन्दुरु सड़क पर मनातू गांव के समीप शाम लगभग 5:00 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर गिर पड़े।