कुडू: अविराम कॉलेज में ईद मिलन और सरहुल महोत्सव मनाया गया, पारंपरिक परिधान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सजाया माहौल
Kuru, Lohardaga | Mar 31, 2025 अविराम कॉलेज टिको कुडू में बीएड और डीएलएड संकाय द्वारा सोमवार शाम 4:15 बजे ईद मिलन और सरहुल पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ सचिव इंद्रजीत कुमार ने भगवान बिरसा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। प्रशिक्षुओं ने मुख्य अतिथि समेत सभी को सखुआ का फूल लगाया और पारंपरिक सूप दिखाया।