कुडू: कुडू प्रखंड में चैती छठ का समापन, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों की आस्था हुई प्रकट
कुडू प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शुक्रवार की सुबह लगभग 6:20 बजे उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर यह चार दिवसीय पर्व संपन्न हुआ। टीको, बड़की चापि, सलगी सहित आसपास के गांवों में छठव्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अर्घ्य देकर भगवान भास्कर और छठी मैया से सुख समृद्धि की कामना की।