पहाड़ी: कैथवाड़ा में मंदिर में चोरी का 4 घंटे में हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मांतूकी गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर से चोरी हुई अष्टधातु की राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल की तीन प्राचीन मूर्तियों को कैथवाड़ा थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में गांव के ही 46 वर्षीय कैलाश को गिरफ्तार किया है। एसपी शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के महज 4 घंटे के भीतर कार्रवाई को अंजाम दिया। सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।