सारण शिक्षक निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। गुरुवार को प्रेक्षागृह में मतदान दलों की ब्रीफिंग और अंतिम प्रशिक्षण होगा। इसके बाद मतदान कर्मी जिला कोषागार से बैलेट पेपर, मतपेटिका और अन्य मतदान सामग्री लेकर सुरक्षा बलों के साथ अपने निर्धारित बूथों के लिए रवाना होंगे।
डीएम ने प्रशिक्षण केंद्र, रिसीविंग सेंटर, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना हॉल का निरीक्षण कर सुरक्षा, सीसीटीवी, पेयजल, प्रकाश और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी रोशन कुमार, डीडीसी लक्ष्मण तिवारी सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Chapra, Saran | Oct 21, 2026