Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
dprokatihar
Previous slide
Next slide
कलाकार कल्याण कोष के बारे में विस्तृत जानकारी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar #katihar @topfans
Katihar, Bihar
| Sep 1, 2026
#katihar
MORE NEWS
फलका प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत में लगे सहयोग शिविर मे पहुंचे जिलाधिकारी,प्राप्त आवेदन पत्रों के स-समय निष्पादन का दिया निदेश-* *शिविर मे आये लोगों से किया सीधा संवाद* आज दिनांक 01/09/2026 को श्री आशुतोष द्विवेदी, जिला पदाधिकारी कटिहार के द्वारा फलका प्रखंड अंतर्गत पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में सम्मिलित हुए। जिला पदाधिकारी के द्वारा शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों से उनके विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों, निष्पादित कार्यों तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी द्वारा शिविर में उपस्थित आमजनों से भी प्रत्यक्ष रूप से संवाद किया गया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं से संबंधित लाभ प्राप्त करने में लोगों को हो रही कठिनाइयों, शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभागीय कार्यों के संबंध में आमजनों से फीडबैक प्राप्त किया। आमजनों से यह भी जानकारी ली गई कि उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है अथवा नहीं तथा आवेदन, प्रमाण-पत्र, पेंशन, आवास, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य सरकारी सेवाओं के संबंध में किसी प्रकार की समस्या या शिकायत तो नहीं है। जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों से प्राप्त फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों को प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के नियमानुसार एवं शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके निकटतम स्तर पर उपलब्ध कराना है, अतः प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा शिविर में विभागवार लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया गया तथा संबंधित विभागों द्वारा आमजनों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने उपस्थित कर्मियों को आमजनों के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं को सुनने तथा पात्र लाभुकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। समग्र रूप से निरीक्षण का उद्देश्य शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभागीय सेवाओं की स्थिति का जायजा लेना, आमजनों से प्रत्यक्ष फीडबैक प्राप्त करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। सॉफ्टवेयर में जिला पदाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त कटिहार, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी कटिहार एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहें। जिला जन संपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #katihar #SahyogSivir #goodgovernence
Katihar, Bihar | Sep 1, 2026
*नगर निगम के चार स्थानों पर सहयोग शिविर का आयोजन, महापौर ,उप महापौर एवं नगर आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन* कटिहार। नगर निगम कटिहार द्वारा मंगलवार, 01.09. 2026 को नगर निगम क्षेत्र के चार स्थानों पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वार्ड संख्या 41 हवाई अड्डा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर उषा देवी अग्रवाल ,उप महापौर श्री मंजूर खान, नगर आयुक्त श्री संतोष कुमार एवं वार्ड पार्षद मुन्नी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन अलग-अलग स्थलों पर शिविर लगाए गए। इनमें वार्ड संख्या 10 के हनुमान मंदिर, वार्ड संख्या 25 के डी इस कॉलेज प्रांगण तथा वार्ड संख्या 30 उमा देवी माध्यमिक उच्च विद्यालय परिसर में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संबंधित वार्डों के जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद श्री उमेश पासवान वार्ड संख्या 25 के पार्षद कैलाश शर्मा तथा वार्ड संख्या 30 के वार्ड पार्षद श्रीमती नितेश कुमार सिंह (निक्कू सिंह)उपस्थित रहे और नागरिकों से शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का निष्पादन, शिकायतों का पंजीकरण तथा नागरिकों को आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। नगर निगम प्रशासन ने कहा कि ऐसे सहयोग शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी एवं नगर निगम की सेवाएं उनके वार्ड स्तर पर सहज और त्वरित रूप से उपलब्ध कराना है। Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Sep 1, 2026
फलका प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत में लगे सहयोग शिविर मे पहुंचे जिलाधिकारी,प्राप्त आवेदन पत्रों के स-समय निष्पादन का दिया निदेश-* *शिविर मे आये लोगों से किया सीधा संवाद* आज दिनांक 01/09/2026 को श्री आशुतोष द्विवेदी, जिला पदाधिकारी कटिहार के द्वारा फलका प्रखंड अंतर्गत पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में सम्मिलित हुए। जिला पदाधिकारी के द्वारा शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों से उनके विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों, निष्पादित कार्यों तथा आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी द्वारा शिविर में उपस्थित आमजनों से भी प्रत्यक्ष रूप से संवाद किया गया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं से संबंधित लाभ प्राप्त करने में लोगों को हो रही कठिनाइयों, शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभागीय कार्यों के संबंध में आमजनों से फीडबैक प्राप्त किया। आमजनों से यह भी जानकारी ली गई कि उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है अथवा नहीं तथा आवेदन, प्रमाण-पत्र, पेंशन, आवास, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य सरकारी सेवाओं के संबंध में किसी प्रकार की समस्या या शिकायत तो नहीं है। जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों से प्राप्त फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों को प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के नियमानुसार एवं शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके निकटतम स्तर पर उपलब्ध कराना है, अतः प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा शिविर में विभागवार लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया गया तथा संबंधित विभागों द्वारा आमजनों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने उपस्थित कर्मियों को आमजनों के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं को सुनने तथा पात्र लाभुकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। समग्र रूप से निरीक्षण का उद्देश्य शिविर में उपलब्ध कराई जा रही विभागीय सेवाओं की स्थिति का जायजा लेना, आमजनों से प्रत्यक्ष फीडबैक प्राप्त करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। सॉफ्टवेयर में जिला पदाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त कटिहार, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी कटिहार एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहें। जिला जन संपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Sep 1, 2026
जिला पदाधिकारी कटिहार की अध्यक्षता में जिला के सभी 20 मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक के साथ बैठक आहूत की गई* *सभी मॉडल स्कूल के साथ संबद्ध किए गए पदाधिकारी को जिला पदाधिकारी ने दिया दिशा-निर्देश।* कटिहार,01 सितंबर 2026 मंगलवार। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा जुलाई 2026 में सम्पूर्ण राज्य में एक साथ 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का लोकार्पण किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक और उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, ई-लाइब्रेरी, विज्ञान व कंप्यूटर की आधुनिक प्रयोगशालाओं और खेलकूद की बेहतरीन व्यवस्था की गई है, जहाँ अनुभवी व विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। साथ ही, यहाँ कमजोर छात्रों के लिए विशेष सुधारात्मक (Remedial) कक्षाओं और करियर काउंसलिंग जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा विद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक माहौल को बेहतर करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को विद्यालयों से सम्बद्ध किये जाने की आवश्यकता महसूस हुई है। अतएव कटिहार जिलान्तर्गत सभी नव-उत्क्रमित / स्थापित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में छात्रों के शैक्षणिक माहौल के पर्यवेक्षण-सह-शैक्षणिक मार्गदर्शन हेतु पदाधिकारियों को मॉडल स्कूल से सम्बद्ध किया है। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित प्रधानाध्यापक को स्कूल में नियमित रूप से पेरेंट्स टीचर मीटिंग आयोजित करने का निर्देश दिया। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल कूद को भी प्रतिदिन रूटीन में शामिल करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से साप्ताहिक टेस्ट लेने का निर्देश देते हुए जिला पदाधिकारी ने उपस्थित प्राचार्य गण को पढ़ाई में कमजोर छात्रों के प्रति सजगता से विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। विद्यालयों से सम्बद्ध सभी नामित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने आवंटित विद्यालय में नियमित रूप से अध्यापन-सह-मार्गदर्शन तथा सूक्ष्म पर्यवेक्षण का कार्य सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में पदाधिकारियों के दायित्व निम्नवत् निर्धारित किये गए- 1. अध्यापन एवं शैक्षणिक दायित्व नियमित कक्षाओं के संचालन के अतिरिक्त नामित पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह आवंटित विद्यालय में 1 अथवा इच्छानुसार 2 या इससे अधिक कक्षाएं स्वयं लेंगे। पदाधिकारी अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अभिरुचि के अनुसार विषय का चयन करते हुए छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। स्मार्ट क्लासरूम एवं डिजिटल संसाधनों का उपयोग करते हुए कमजोर छात्रों के लिए Remedial Classes के संचालन की निगरानी और उसमें सहयोग करेंगे। 2. पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण दायित्व संबंधित नामित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि विद्यालय में पाठ्यक्रम (Syllabus) समय पर पूरा हो रहा हो और शिक्षक आधुनिक शिक्षण विधियों का उपयोग कर रहे हों। स्कूल में उपलब्ध हाई-टेक सुविधाओं जैसे स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रयोगशाला के नियमित और सही उपयोग की समीक्षा करेंगे। विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने तथा ड्रॉप-आउट दर को कम करने के लिए प्रधानाध्यापक के साथ मिलकर ठोस कार्रवाई करेंगे। 3. उक्त के साथ सभी संबंधित पदाधिकारी विद्यालय में हो रहे पठन-पाठन कार्य, छात्रों को उपलब्ध करायी जा रही मूलभूत सुविधाओं की स्थिति, शिक्षकों की ससमय उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में विचार-विमर्श करेंगे और इस क्रम में अपेक्षित सुधार हेतु संबंधित प्राचार्य के साथ समन्वय करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। 4. प्रतिवेदन- विद्यालयों से सम्बद्ध किए गए सभी पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह अपनी कक्षा और पर्यवेक्षण की विस्तृत रिपोर्ट (निरीक्षण पंजी के साथ) अपने मंतव्य सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी, कटिहार को भेजते हुए इसकी सूचना जिला पदाधिकारी को देंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी, कटिहार प्राप्त प्रतिवेदन को संकलित कर जिला पदाधिकारी के समक्ष उपस्थापित कर अग्रेतर कार्रवाई करेंगे। 5. उपरोक्त के अतिरिक्त जिलान्तर्गत यदि कोई अन्य पदाधिकारी भी छात्रहित में उनके अध्यापन कार्य हेतु इच्छा रखते हो अथवा पठन-पाठन कार्य में जिनकी अभिरूची हो, वे अपने इच्छानुसार विद्यालय एवं विषय का चयन कर अध्यापन कार्य करना सुनिश्चित करेंगे एवं इसकी सूचना जिला पदाधिकारी को दे सकते हैं । जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कटिहार। @topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department #katihar #modelschool
Katihar, Bihar | Sep 1, 2026
माननीय पूर्व उप-मुख्यमंत्री, कटिहार-सह-माननीय विधायक, कटिहार, श्री तारकिशोर प्रसाद के द्वारा दिव्यांगजनों के बीच बैट्री ट्राईसाईकिल एवं मुख्यमंत्री अंतजार्तीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अंतर्गत सावधि जमा प्रमाण-पत्र (Fixed Deposit) का किया गया वितरण। आज दिनांक-01.09.2026 को कटिहार प्रखंड अंतर्गत सिरनियाँ पश्चिम पंचायत में सहयोग शिविर में माननीय पूर्व उप-मुख्यमंत्री, कटिहार-सह-माननीय विधायक, कटिहार श्री तारकिशोर प्रसाद के द्वारा दिव्यांगजनों के बीच सम्बल योजना अंतर्गत बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का वितरण कुल - 05 दिव्यांगजनो के बीच किया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अंतर्गत श्रीमति रिया कुमारी, श्रीमति कुमारी काजल एवं श्रीमति शिवानी कुमारी को 01-01 लाख रुपये का सावधि जमा प्रमाण-पत्र (Fixed Deposit) का वितरण किया गया। वितरण के क्रम में माननीय प्रमुख, माननीय मुखिया, सिरनियाँ पश्चिम पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कटिहार अंचल पदाधिकारी, कटिहार एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहें। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Sep 1, 2026
कटिहार में CO को उसी के दफ्तर में कर्मचारी ने कूटा! लात-घूंसों की CCTV फुटेज वायरल, जमीन म्यूटेशन विवाद की चर्चा; DM ने दिए जांच के आदेश #KatiharNews #viralreelsシ video #allfollowers
Katihar, Katihar | Sep 1, 2026
बिहार की सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने में महिला पुलिस कर्मी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ दे रही हैं अपना योगदान। जिससे कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को नई मजबूती मिल रही है। Home Department, Govt. of Bihar #WomenPolicePower #SafeBiharStrongBihar #WomenInUniform #BiharPolice #katihar #empoweringwomen Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans
Katihar, Bihar | Sep 1, 2026
नन्हे हाथों में नाव की पतवार, बाढ़ में जिंदगी का सफर, नन्हे नाविक बने लोगों का सहारा
Katihar, Katihar | Sep 1, 2026
कलाकार कल्याण कोष के बारे में विस्तृत जानकारी। Information & Public... - Katihar News