माननीय पूर्व उप-मुख्यमंत्री, कटिहार-सह-माननीय विधायक, कटिहार, श्री तारकिशोर प्रसाद के द्वारा दिव्यांगजनों के बीच बैट्री ट्राईसाईकिल एवं मुख्यमंत्री अंतजार्तीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अंतर्गत सावधि जमा प्रमाण-पत्र (Fixed Deposit) का किया गया वितरण।
आज दिनांक-01.09.2026 को कटिहार प्रखंड अंतर्गत सिरनियाँ पश्चिम पंचायत में सहयोग शिविर में माननीय पूर्व उप-मुख्यमंत्री, कटिहार-सह-माननीय विधायक, कटिहार श्री तारकिशोर प्रसाद के द्वारा दिव्यांगजनों के बीच सम्बल योजना अंतर्गत बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का वितरण कुल - 05 दिव्यांगजनो के बीच किया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अंतर्गत श्रीमति रिया कुमारी, श्रीमति कुमारी काजल एवं श्रीमति शिवानी कुमारी को 01-01 लाख रुपये का सावधि जमा प्रमाण-पत्र (Fixed Deposit) का वितरण किया गया।
वितरण के क्रम में माननीय प्रमुख, माननीय मुखिया, सिरनियाँ पश्चिम पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कटिहार अंचल पदाधिकारी, कटिहार एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar #katihar
1 views | Katihar, Bihar | Sep 1, 2026