मल्हारगंज: राहुल गांधी के इंदौर दौरे की तैयारी तेज, रीजनल पार्क मैदान की अनुमति पर प्रशासन का फैसला लंबित
दरअसल इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान पर आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम स्थल की स्वीकृति के लिए शहर कांग्रेस की ओर से इंदौर विकास प्राधिकरण को आवेदन सौंपा गया है। आईडीए ने आवेदन मिलने के बाद नगर निगम और पुलिस विभाग को पत्र भेजकर दोनों विभागों से इस आयोजन को लेकर अपना-अपन