दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी, माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।*
कटिहार,06 नवंबर 2026
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी कटिहार एवं पुलिस अधीक्षक, कटिहार सहित जिला के सभी वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।
*सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था के लिए मानीय मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश*
बैठक के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए-
*विधि-व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रणः*
संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी भीड़ नियंत्रण तथा आवश्यकता के अनुसार वॉच टावर की व्यवस्था।
*यातायात प्रबंधनः*
शहर एवं प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक हॉटस्पॉट चिह्नित कर जाम की समस्या से निपटने तथा आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था।
*छठ घाटों पर विशेष सुरक्षाः*
घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डूबने की घटनाओं की रोकथाम तथा संवेदनशील घाटों पर एसडीआरएफ की टीम की प्रतिनियुक्ति।
*विद्युत सुरक्षाः*
पूजा स्थलों, छठ घाटों एवं आवागमन वाले रास्तों पर लटकते एवं नंगे बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश।
*सड़क एवं आधारभूत सुविधाएं: प्रमुख सड़कों तथा छठ घाटों*
छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों का निरीक्षण कर गड्डों की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना।
*अग्निशमन व्यवस्थाः*
भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अग्निशमन वाहनों और कर्मियों की पर्याप्त तैनाती।
*रेलवे स्टेशनों पर निगरानी:*
पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती
संख्या को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर विशेष निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित का निर्देश दिया गया।
*माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन को लेकर जिला पदाधिकारी की पहल*
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत जिला पदाधिकारी, कटिहार श्रीआशुतोष द्विवेदी ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करने तथा सुरक्षा एवं जनसुविधाओं से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा।
*जिला प्रशासन, कटिहार की प्रतिबद्धता*
दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान आम नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं व्रतियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर जनसुविधाएं जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि दोनों पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों।
सुरक्षित पर्व, सुखद पर्व –
जिला प्रशासन कटिहार आपके साथ !
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary #katihar @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary
Katihar, Bihar | Nov 6, 2026