जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी के आदेशानुसार जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में कटिहार जिला के विभिन्न स्थलों पर बिना लाइसेंस के अवैध पटाखा बेचने वालों पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
आज दिनांक 06 नवंबर 2026 को मंगलबाजार, फलपट्टी बड़ीबाजार, मिरचाईबाड़ी आदि स्थानों पर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से बेच रहे पटाखा दुकानों को बंद करवाया गया।
सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दिया गया कि बिना बैध लाइसेंस एवम अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों के कोई भी पटाखा दुकान संचलित नहीं होगा।
अवैध पटाखा विक्रेताओं के दुकानों से पटाखों को जब्त करते हुए दुकानदार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary #katihar Home Department, Govt. of Bihar
Katihar, Bihar | Nov 6, 2026