धनतेरस पर्व के मद्देनजर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 द्वारा कटिहार जिले के शहरी क्षेत्रों में स्थित विभिन्न ज्वैलरी दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानदारों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से संचालित रखने तथा दुकानों की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता बरतने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कटिहार पुलिस पर्व के दौरान आमजनों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Public Relations Office Katihar CM Samrat CMO Bihar Katihar Police
Katihar, Bihar | Nov 6, 2026