Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Uttarakhand
Sambalpur
dprokatihar
Previous slide
Next slide
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary #katihar @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary CM Samrat #HappyDiwali
Katihar, Bihar
| Nov 6, 2026
#cmsamrat
#samratchoudhary
#katihar
#happydiwali
MORE NEWS
दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी, माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।* कटिहार,06 नवंबर 2026 माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी कटिहार एवं पुलिस अधीक्षक, कटिहार सहित जिला के सभी वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। *सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था के लिए मानीय मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश* बैठक के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए- *विधि-व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रणः* संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी भीड़ नियंत्रण तथा आवश्यकता के अनुसार वॉच टावर की व्यवस्था। *यातायात प्रबंधनः* शहर एवं प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक हॉटस्पॉट चिह्नित कर जाम की समस्या से निपटने तथा आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था। *छठ घाटों पर विशेष सुरक्षाः* घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डूबने की घटनाओं की रोकथाम तथा संवेदनशील घाटों पर एसडीआरएफ की टीम की प्रतिनियुक्ति। *विद्युत सुरक्षाः* पूजा स्थलों, छठ घाटों एवं आवागमन वाले रास्तों पर लटकते एवं नंगे बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश। *सड़क एवं आधारभूत सुविधाएं: प्रमुख सड़कों तथा छठ घाटों* छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों का निरीक्षण कर गड्डों की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना। *अग्निशमन व्यवस्थाः* भीड़भाड़ वाले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अग्निशमन वाहनों और कर्मियों की पर्याप्त तैनाती। *रेलवे स्टेशनों पर निगरानी:* पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर विशेष निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित का निर्देश दिया गया। *माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन को लेकर जिला पदाधिकारी की पहल* वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत जिला पदाधिकारी, कटिहार श्रीआशुतोष द्विवेदी ने जिले के सभी संबंधित पदाधिकारियों को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करने तथा सुरक्षा एवं जनसुविधाओं से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। *जिला प्रशासन, कटिहार की प्रतिबद्धता* दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान आम नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं व्रतियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर जनसुविधाएं जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि दोनों पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। सुरक्षित पर्व, सुखद पर्व – जिला प्रशासन कटिहार आपके साथ ! जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary #katihar @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary
Katihar, Bihar | Nov 6, 2026
जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी के आदेशानुसार जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में कटिहार जिला के विभिन्न स्थलों पर बिना लाइसेंस के अवैध पटाखा बेचने वालों पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। आज दिनांक 06 नवंबर 2026 को मंगलबाजार, फलपट्टी बड़ीबाजार, मिरचाईबाड़ी आदि स्थानों पर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से बेच रहे पटाखा दुकानों को बंद करवाया गया। सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दिया गया कि बिना बैध लाइसेंस एवम अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों के कोई भी पटाखा दुकान संचलित नहीं होगा। अवैध पटाखा विक्रेताओं के दुकानों से पटाखों को जब्त करते हुए दुकानदार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary #katihar Home Department, Govt. of Bihar
Katihar, Bihar | Nov 6, 2026
धनतेरस पर्व के मद्देनजर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 द्वारा कटिहार जिले के शहरी क्षेत्रों में स्थित विभिन्न ज्वैलरी दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानदारों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से संचालित रखने तथा दुकानों की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता बरतने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कटिहार पुलिस पर्व के दौरान आमजनों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Public Relations Office Katihar CM Samrat CMO Bihar Katihar Police
Katihar, Bihar | Nov 6, 2026
नशामुक्ति अभियान के तहत जिले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सघन जन-जागरूकता अभियान शुरू* *कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया संदेश - "नशा तन-मन-धन तीनों का नाश करता है"* कटिहार:06 नवम्बर,2026 बिहार सरकार के *मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग* के निर्देश पर कटिहार जिले में *नशामुक्त भारत अभियान* के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक मंडली के द्वारा सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। *जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी, भा.प्र.से.* के निर्देशानुसार कटिहार जिला में मद्य निषेध विभाग द्वारा मुख्यालय से आये नुक्कड़ नाटक मंडली द्वारा ग्राम पंचायतो के चयनित चार स्थलों 1.बालू टोला, बजरंगबली मंदिर स्थान के पास, हफ़लागंज, पंचायत सिरनिया पश्चिम 2.सिरसा पुराना टोला वार्ड 03,पंचायत दलन पूरब 3.पागलबारी चौक सामुदायिक भवन के पास पंचायत नारायणपुर तथा 4.बड़ी हंसवर (शिव मंदिर )वार्ड 08 पंचायत केवाला में नाटक के माध्यम से मद्य निषेध का प्रचार प्रसार किया जा रहा है. नाटक का विषय था - *"एक भूल - बर्बाद पूरा परिवार"* नाटक में बहुत ही मार्मिक ढंग से दिखाया गया कि कैसे एक युवा शराब और नशे की लत में पड़कर अपना रोजगार, अपना स्वास्थ्य और अपने परिवार की खुशियां बर्बाद कर देता है और अंत में उसे पछताना पड़ता है। नाटक के अंत में कलाकारों ने सभी उपस्थित लोगों को नशा से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। *नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य:* 1. आम लोगों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाना। 2. पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रावधानों और टोल फ्री नंबर 15545 के बारे में जानकारी देना। 3. नशा पीड़ित व्यक्तियों को नशामुक्ति केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित करना। 4. समाज में नशा करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने के बजाय उन्हें सुधरने के लिए प्रेरित करने का संदेश देना। इस अवसर पर सहायक निदेशक, मद्य निषेध ने बताया कि यह नुक्कड़ नाटक मंडली जिले के प्रमुख हाट-बाजार, विद्यालय, महाविद्यालय, पंचायत भवन एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर प्रस्तुतियां देगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नशामुक्ति अभियान को अपना समर्थन दिया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar #CMSamrat #samratchoudhary #katihar
Katihar, Bihar | Nov 6, 2026
आज दिनांक-06.11.2026 को पुलिस अधीक्षक कटिहार श्री परिचय कुमार के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत से आए हुए आवेदकों की शिकायत सुनी गई तथा उनकी समस्या निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया I Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Public Relations Office Katihar CM Samrat CMO Bihar
Katihar, Bihar | Nov 6, 2026
खाकी का कहर, आधी रात पहुंची पुलिस, दो युवकों को उठाया और बरसाए डंडे
Katihar, Katihar | Nov 6, 2026
धनतेरस पर मोबाइल खरीदिए, गिफ्ट घर ले जाइए, कटिहार में वन्स मोर की दूसरी ब्रांच खुली
Katihar, Katihar | Nov 5, 2026
मोबाइल खरीदारी का नया ठिकाना बना वन्स मोर कम्युनिकेशन, दूसरी ब्रांच खुली, हर खरीदारी पर गिफ्ट और फाइनेंस की सुविधा
Katihar, Katihar | Nov 5, 2026