सारठ: पथरड्डा-पाथरोल मार्ग पर पतरो पुल की रैलिंग से टकराई स्कूल वैन, चालक व एक बच्चा घायल, अन्य बच्चे बाल-बाल बचे
Sarath, Deoghar | Sep 21, 2026 पथरड्डा-पाथरोल मार्ग पर चोरमारा पतरो पुल की रैलिंग से स्कूल वैन के टकराने से 8 बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना सुबह 11 बजे की है और हादसे में नीतीश नामक छात्र व वैन चालक घायल हुआ है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पाथरोल पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन में पथरड्डा, चोरमारा व देवघरबाद गांव के बच्चे सवार थे। वैन का स्टेयरिंग फेल होने की बात कही