सोरांव: मऊआइमा इलाके के मोहम्मद पुर सराय अली के डंपर चालक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मऊआइमा इलाके के मोहम्मद पुर सराय अली निवासी डंपर चालक राम लखन सरोज उर्फ गब्बर (40)चित्रकूट में बुधवार की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब चालक अपने डंपर के टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य डंपर ने उसे टक्कर मार दी। गुरुवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा गया।