कुटुंबा: एसडीपीओ ने रिसियप थाना का वार्षिक निरीक्षण किया, लंबित कांडों के निष्पादन पर दिया जोर
मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 सुशील कुमार ने रिसियप थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित विभिन्न पंजियों, सिरिस्ता कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, थानागार्ड, थाना भवन, हाजत और बैरक का बारीकी से निरीक्षण किया गया।