आमला: आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने आज नगर पालिका परिषद सारणी के अध्यक्ष के पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की
Amla, Betul | Nov 24, 2026 आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने आज नगर पालिका परिषद सारणी के अध्यक्ष श्री किशोर बरदे के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री शंकरलाल जी बरदे (WCL सेवानिवृत्त कर्मचारी) के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. पंडाग्रे पाथाखेड़ा के राजेंद्र नगर स्थित वार्ड क्रमांक 26 में उनके निवास स्थान पर आयोजित तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए।