राजमहल: राजमहल थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, एसडीपीओ ने कहा- होली रंगों और भाईचारे का पर्व है
होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राजमहल थाना परिसर में शनिवार को अपराह्न करीब 5 बजे शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजमहल एसडीओ सदानंद महतो ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि होली रंगों और भाईचारे का पर्व है।