घंसौर: लोक निर्माण विभाग की लापरवाही, भालीवाड़ा मार्ग दलदल में तब्दील
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से भालीवाड़ा मार्ग दलदल में तब्दील घंसौर। शनिवार, 5 सितंबर 2026। जनपद पंचायत घंसौर मुख्यालय में लखनादौन-मंडला मुख्य मार्ग से भालीवाड़ा गांव को जोड़ने वाली सड़क लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के चलते बदहाल हो गई है। वर्षों से सड़क पर निर्माण या सुधार कार्य नहीं होने से जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ के कारण सड़क दलदल में तब्दील हो गई है।