कानपुर में रात 9 से 11 बजे तक पुलिस का सख्त एक्शन!
डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने एसीपी नौबस्ता, थाना प्रभारी बहादुर सिंह और भारी पुलिस बल के साथ विराट नगर चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त कर अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया।
कमिश्नरेट पुलिस के विशेष अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, अपराधियों की धरपकड़, खुले में और वाहनों के अंदर शराब पीने वालों पर कार्रवाई, शराब ठेकों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी तथा अवैध हुक्का बार और सुट्टा बार के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया।
डीसीपी साउथ ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जनपद के सभी थाना और चौकी प्रभारी अपनी-अपनी टीमों के साथ लगातार पैदल गश्त कर रहे हैं। जो भी व्यक्ति अनैतिक या अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#kanpurnews #crime ##uppolice