सेन्हा: ज़िले के गांवों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगे 132 शिविर, 14 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे लोहरदगा जिले के विभिन्न गांवों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में ग्रामीणों से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित 14115 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह अभियान 30 जून 2025 तक जिले के अन्य पंचायतों में भी जारी रहेगा, जहां अब तक कुल 132 कैम्प लगाए जा चुके हैं।