सेन्हा: योग दिवस पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में नशा मुक्ति शपथ और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे लोहरदगा सदर अस्पताल की ओर से जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी स्वास्थ्यकर्मियों और आमजन को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।