सेन्हा: तोड़ार गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर नशा विरोधी जागरूकता अभियान, दिलाई गई शपथ
लोहरदगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा एवं सचिव राजेश कुमार के निर्देश पर गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे सेन्हा प्रखंड अंतर्गत मुर्की तोड़ार पंचायत के तोड़ार गांव में नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पीएलवी पुनु देवी और प्रियांशु यादव द्वारा संचालित किया गया।