सेन्हा: सेन्हा के चितरी अंबा टोली में वज्रपात से 2 महिलाएं झुलसीं, एक की मौत, दूसरी गंभीर
सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबा टोली में मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे वज्रपात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मनोज उरांव की 32 वर्षीय पत्नी सुजीता उरांव अपनी पड़ोसी 55 वर्षीय बिनी उरांव के साथ खेत में बैल के लिए चारा काट रही थीं।