सेन्हा: हेसवे नवाटोली आंगनबाड़ी केंद्र में कलावती कुमारी सेविका पद पर चयनित, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हुई नियुक्ति
लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड के अलौदी पंचायत स्थित हेसवे नवाटोली आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के सेवानिवृत्त होने के पश्चात बाल विकास परियोजना विभाग के निर्देशानुसार सोमवार शाम करीब 3:00 बजे सेविका चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया पंचायत समिति सदस्य अनुपा लकड़ा की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय हेसवे नवाटोली में आयोजित की गई।