सेन्हा: सेन्हा पुलिस ने भरण-पोषण आदेश की अवहेलना पर आरोपी पति को किया गिरफ्तार, न्यायालय के निर्देश पर भेजा जेल
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरेंगाहतु बरका टोली निवासी रॉबिन उरांव को न्यायालय के आदेश की अवहेलना के मामले में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे सेन्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी रॉबिन उरांव की पत्नी विनीता नाग ने न्यायालय में भरण-पोषण हेतु अर्जी दाखिल की थी।