रायपुर रानी: खेतपुरवाली स्थित आश्रम में रहने वाली साध्वी से ऑनलाइन ₹13.72 लाख की हुई ठगी, मामला दर्ज
रायपुर रानी पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें जानकारी देते हुए खेतपुरवाली गांव में स्थित आश्रम में रहने वाली साध्वी ने बताया है कि उसके साथ व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से अज्ञात लोगों द्वारा ₹13.72 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई है। साध्वी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।