हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के शिवनी गांव में पाइप फटने से ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा।
कुरारा विकास खंड क्षेत्र के शिवनी गांव में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन नमामि गंगे पेयजल की लाइन डालते समय क्षति ग्रस्त हो जाने के कारण ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।क्षति ग्रस्त पाइप लाइन से आपूर्ति के दौरान हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। शिवनी गांव में नमामि गंगे पेयजल योजना की पाइप लाइन डाली जा रही है।