बारां: आरोपियों ने पीड़ित की सरसों की फसल को नष्ट किया, आजाद समाज पार्टी ने जिला कलेक्टर से न्याय की मांग की
Baran, Baran | Apr 2, 2025 आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल बैरवा के नेतृत्व में खाते व काश्त की जमीन से फसल नष्ट करने के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। पीडित ने नुकसान की भरवाई करने, आरोपियों पर कडी कार्रवाई करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष बैरवा ने कहा कि 7 दिन के अंदर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आजाद समाज पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।